फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तिलक लगाकर नौनिहालों को स्कूल से जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। परिषदीय विद्यालयों में नवारंभ उत्सव (बाल वाटिका) के तहत नवप्रवेशी बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए बुधवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और बच्चों का तिलक लगाकर, फूलों व गुब्बारों के साथ स्वागत किया गया, जिससे उनका पहला दिन यादगार बन सके।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रतन कीर्ति ने बताया कि बाल वाटिका के माध्यम से 3 से 6 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य है। इस तरह के स्वागत कार्यक्रम से बच्चों में विद्यालय के प्रति आकर्षण बढ़ने से नामांकन में वृद्धि होगी। शिक्षकों ने अभिभावकों को नई शिक्षा नीति, बाल वाटिका की अवधारणा और प्रारंभिक कक्षाओं में खेल-खेल में शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी।
बच्चों के मध्य रंग भरना, चित्रकला, कहानी सुनाना, कविता पाठ और खेलकूद जैसी गतिविधियां कराई गईं। अभिभावकों को नियमित रूप से बच्चों को स्कूल भेजने, उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने और घर पर भी पढ़ाई का माहौल बनाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालयों में मिड-डे मील, पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म और अन्य सुविधाओं की जानकारी भी अभिभावकों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें