फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भजन संध्या में भजनों में झूमे भक्त

विज्ञापन
मथुरा। प्राचीन केशव देव मंदिर में भजन गाते भक्तगण।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। प्राचीन मंदिर ठाकुर श्रीकेशव देव में शनिवार को अमावस्या पर्व के उपलक्ष्य में ठाकुरजी का सेवायत द्वारा पंचामृत से अभिषेक किया गया। भगवान को नवीन वस्त्र धारण कराए गए। मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया गया। इसी मध्य श्री कृष्णा सामूहिक संकीर्तन मंडल की सदस्यों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। ठाकुरजी का पूजन कर किशन गोपाल शर्मा ने गणेश वंदना की।
विज्ञापन

मनमोहन ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की भजन सुनाया। विजय बंसल ने कौन सी ने मारा दियो री टोना भजन सुनाया। महेश गोयल ने जियो मेरे श्याम लाला जिओ श्याम लाला भजन सुनाया। वीरेंद्र मित्तल ने ओ कजरारे मोटे मोटे तेरे नेंन नजर ना लग जाए भजन सुनाया। पंडित सोहनलाल शर्मा, सुरेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, योगेंद्र गोयल, ब्रजनंदन शर्मा, पंकज शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, पीपी शर्मा, दिलीप पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें