फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बांकेबिहारी के द्वार पर श्रद्धालु की माैत, भीड़ और गर्मी के चलते बिगड़ी तबीयत; परिवार में मचा कोहराम

Sat, 06 Jun 2026 04:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांकेबिहारी के दर्शन के लिए पहुंचे एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में मध्य प्रदेश से परिवार के साथ बांकेबिहारी के दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की भीड़ के बीच मौत हो गई। गली नंबर 3 में श्रद्धालु की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


अधिकमास में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भीषण गर्मी के बीच शनिवार को एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के गुना जनपद के ग्राम वमौरी निवासी 48 वर्षीय भरत सिंह लोधा  शनिवार दोपहर अपनी पत्नी राममूर्ति, मामा सुरेश लोधा तथा राजेश लोधा के साथ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे विद्यापीठ चौराहे से मंदिर की ओर बढ़ते समय श्रद्धालु को भारी भीड़ और तेज धूप के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। 

बताया गया कि मंदिर की गली नंबर-3 में भरत सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और सुरक्षागार्ड मौके पर पहुंचे तथा एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।
विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद भरत सिंह को मृत घोषित कर दिया। श्रद्धालु की मौत की खबर मिलते ही साथ आए परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें