फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बांकेबिहारी के दर्शन करने आए श्रद्धालु की भीड़ में लगा धक्का, गिरकर टूट गया पैर; बेटी मांगती रही मदद...

Sat, 14 Dec 2024 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आया श्रद्धालु भीड़ में फंस गया। धक्का लगने से गिरा तो पैर टूट गया। बेटी ने सहायता मांगी, तो किसी ने मदद के लिए हाथ भी आगे न बढ़ाए। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।  
 
विज्ञापन
श्री बांके बिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के गेट चार के समीप भीड़ का धक्का लगने से एक बुजुर्ग श्रद्धालु के पैर में फ्रैक्चर हो गया और वह गिर गए। श्रद्धालु की बेटी ने लोगों से सहायता मांगी, लेकिन न तो मंदिर कर्मचारी और न ही श्रद्धालु सहायता के लिए सामने आया। पुलिसकर्मी ने घायल श्रद्धालु को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित श्रद्धालु की बेटी बोली बांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं का बहुत बुरा हाल है।
विज्ञापन


नववर्ष से पहले ही बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। भीड़ के दबाव के बीच श्रद्धालु बीमार और चोटिल हो रहे हैं। शुक्रवार को सुबह दिल्ली के उत्तम नगर निवासी बीडी भट्ट (83) परिवार के साथ बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आए थे। वह मंदिर के गेट चार और पांच के बीच खड़े थे। तभी अचानक पीछे से तेज धक्का आया। इस बीच एक युवक बुजुर्ग श्रद्धालु के पैर पर गिरा। इससे उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया और वह जमीन में गिर पड़े।

श्रद्धालु की बेटी दीपा भट्ट ने पिता की सहायता के लिए लोगों से गुहार लगाई, लेकिन कोई मंदिर कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड एवं श्रद्धालु सहायता के लिए सामने नहीं आया। लोग घटना की वीडियो बनाने लगे। तभी एक पुलिसकर्मी आया और उसने मंदिर में तैनात स्वास्थ्य टीम के पास पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया। एंबुलेंस से श्रद्धालु को अस्पताल पहुंचाया गया। दीपा भट्ट ने बताया कि बांकेबिहारी की व्यवस्था हाल बहुत ही बुरा है। यहां सहायता के लिए भी कोई नही आता। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन हो इसके लिए कोई भी इंतजाम नहीं है। दर्शन के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें