फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कलकत्ता से भक्त ने ठाकुरजी को समर्पित की खास झालमुड़ी

विज्ञापन
जगदीश शर्मा सेवायत दिनेश गोस्वामी को झालमुड़ी देेते हुए।
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भक्त आराध्य को खुश करने के लिए मनोभाव से तरह-तरह की वस्तुएं लेकर आते हैं। इस बार कलकत्ता से आया भक्त ठाकुरजी के लिए झालमुड़ी लेकर आया। श्रद्धालु ने जैसे ही झालमुड़ी को सेवायत को दिया तो वह भी अचंभित हो गए। उन्होंने श्रद्धा भाव से झालमुड़ी लेकर ठाकुरजी को सेवित की।
विज्ञापन

कलकत्ता निवासी जगदीश शर्मा ठाकुर जी के लिए झालमुड़ी लेकर सेवायत दिनेश गोस्वामी के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह ठाकुरजी के लिए झालमुड़ी लेकर आएं हैं। आप इसका भोग लगवा दीजिए। उन्होंने सेवायत को पैकेट समर्पित कर दिया। जगदीश शर्मा ने बताया कि यह झालमुड़ी उनके परिवार की महिलाओं ने श्रद्धा भाव से बनाई थी। जब उन्होंने इसे सेवायत को समर्पित किया तो दिनेश गोस्वामी आश्चर्यचकित रह गए। अनोखी भेंट ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं का भी ध्यान आकर्षित किया। सेवायत दिनेश गोस्वामी ने जगदीश शर्मा और उनके परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के विशेष भोग से भगवान की सेवा में आनंद और भक्तों में उत्साह बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें