फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: गोवर्धन में श्रद्धालुओं से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, बरेली के श्रद्धालु की मौत; कई लोग घायल

Sat, 25 Jul 2026 04:06 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के गोवर्धन में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।  माैके पर चीखपुकार मच गई। हादसे में एक श्रद्धालु की माैत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में घायल श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो सिद्धि विनायक महाविद्यालय के समीप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बरेली निवासी डालचंद (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। 
विज्ञापन


बरेली से करीब एक दर्जन श्रद्धालु गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने आए थे। परिक्रमा पूरी करने के बाद सभी श्रद्धालु टेंपो से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सिद्धि विनायक महाविद्यालय के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही गोवर्धन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक डालचंद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


गोवर्धन की चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा चौधरी ने बताया की सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल लाया गया था। सभी घायलों का तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया। जिन मरीजों की हालत गंभीर थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। हादसे में एक व्यक्ति को मृत अवस्था में लाया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें