फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विकास को मिलेगी गति, 32.16 करोड़ के कार्यों पर लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन में विकास को और गति मिलेगी। नगर निगम ने अवस्थापन विकास निधि से प्राप्त धनराशि 32.16 करोड़ रुपये से विकास कार्यों पर मुहर लगा दी है। इसमें स्ट्रीट लाइटें, मार्गों का नवनिर्माण, एसटीपी प्लांट निर्माण के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त जग प्रवेश ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अवस्थापन विकास निधि से प्राप्त 32.16 करोड़ रुपये की धनराशि के सापेक्ष महत्वपूर्ण योजना का चयन किया गया। इस दौरान महापौर ने करीब 32 परियोजनाओं को विकसित करने के लिए मुहर लगाई है। इसमें नगर निगम में शामिल गांवों में स्ट्रीट लाइटें, एसटीपी प्लांट निर्माण, प्रमुख मार्गों का नव निर्माण और जीर्णोद्धार करना आदि योजनाएं शामिल हैं।
इसके अलावा शहर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की योजना के साथ-साथ मथुरा-वृंदावन में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का निर्णय लिया गया है। महापौर ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। यह धनराशि मथुरा-वृंदावन के निवासियों और यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। स्ट्रीट लाइटों से रात में सुरक्षा बढ़ेगी, वहीं नए मार्गों से यातायात सुगम होगा। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि स्वीकृत परियोजनाओं को जल्दी ही शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। इससे न केवल शहर की सूरत बदलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे मथुरा-वृंदावन एक आदर्श तीर्थ स्थल के रूप में विकसित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें