फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी को विकास में दी जाएगी प्राथमिकताः रामगोपाल यादव

Fri, 26 Jun 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के महासचिव और सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने गुुरुवार सुबह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। पूजा मंदिर के सेवायत आनंद गोस्वामी ने कराई।
विज्ञापन

 
सपा महासचिव ने पूजा के बाद पत्रकारों से राजनैतिक मुद्दे पर वार्ता करने से इंकार कर दिया। ब्रज विकास पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ब्रज और वृंदावन के विकास के लिए कटिबद्ध है। सरकार ने वृंदावन, मथुरा, गोवर्धन, गोकुल, बरसाना, दाऊजी, नंदगांव आदि धार्मिक महत्व के गांवों और कस्बों के विकास के लिए योजनाएं चलाई हैं। इसमें वृंदावन को प्राथमिकता दी जाएगी।

यमुना शुद्धीकरण की बात पर सपा सांसद बोले कि यह मामला हमारी आस्था से जुड़ा है। यमुना को बचाने के लिए प्रदेश सरकार व्यापक योजना पर कार्य कर रही है। केंद्र सरकार ने अब तक कोई ठोस नीति नहीं बनाई है, इसी कारण यमुना अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें