फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजाया जा रहा पंडित जी का गांव

Wed, 20 May 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली नगला चंद्रभान में अद्भुत उत्साह का वातावरण है। खेत खाली होने के बाद भी गांव का हर व्यक्ति इस वक्त व्यस्त है। कोई घर की रंगाई में जुटा है तो कोई दीवारों को संवार रहा है। पुरानी तस्वीरों को हटाकर नई पेंटिंग लगाई जा रही हैं। गांव की महिलाएं भी घर के द्वार पर स्वास्तिक बनाने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन


त्योहारों जैसे इस उत्साह की वजह 25 मई को गांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन है। खुशी का इजहार करते हुए कक्षा चार में पढ़ने वाली सरोज कहती है कि गांव में हमारे प्रधानमंत्री आ रहे हैं। उसी की तैयारी घर पर चल रही है।
 
65 वर्षीय लक्ष्मीदेवी बताती हैं कि प्रधानमंत्री गांव आएं और घर साफ-सुधरा न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। हर घर इस उत्सव में शामिल है। 60 वर्षीय रुक्मिणी देवी कहती हैं कि मोदी लाल आ रहे हैं। वह नेता हैं देश के। गांव की सड़क बन रही है। गांव में पानी की समस्या भी हल होगी।
विज्ञापन


गांव के पूर्व प्रधान मक्खन लाल पाठक बताते हैं कि यह गांव का सौभाग्य है। देश का नेता प्रधानमंत्री उनके गांव आ रहा है। हर घर में दीपावली जैसा उत्साह है। वह कहते हैं कि उनकी इच्छा है कि यहां भी गुजरात जैसा विकास है। गुजरात में बसे उनके बच्चे वहां की बहुत तारीफ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें