फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छटीकरा से रिफाइनरी तक हाईवे पर लगेंगी एलईडी

Mon, 09 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
हेमामालिनी
विज्ञापन
नेशनल हाईवे प्राधिकरण के चेयरमैन राघव चंद्रा ने सांसद हेमामालिनी को मथुरा जिले से गुजर रहे हाईवे पर जनसुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया है। सांसद के प्रस्ताव पर उन्होंने छटीकरा से रिफाइनरी तक एलईडी लगाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


सोमवार को सांसद हेमामालिनी ने नेशनल हाईवे प्राधिकरण के चेयरमैन राघव चंद्रा से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 84 किलोमीटर दायरे में नेशनल हाईवे मथुरा से गुजरता है। इसके विस्तारीकरण का काम चल रहा है। इसके पूर्ण होने से आसपास के गांव और कस्बाओं में बड़ी समस्या उत्पन्न होने जा रही है।

खासकर हाईवे को पार करने में सबसे बड़ी समस्या रहेगी। इसके लिए सांसद हेमामालिनी ने प्राधिकरण चेयरमैन राघव चंद्रा को कोटवन, कोसीकलां, ग्राम अकबरपुर, राधापुरम, महोलीरोड, ग्राम नवादा, गांव बाद, बरारी, सब्जी मंडी चौराहा, महुवन तिराहा, छटीकरा आदि स्थानों पर पैदल पथ के निर्माण का प्रस्ताव दिया। 
विज्ञापन


इसके अलावा हाईवे पर जनसुविधाएं प्रदान करने का प्रस्ताव भी दिया जिसमें पीने का पानी, शौचालय आदि शामिल हैं। साथ ही छटीकरा से रिफाइनरी तक एलईडी लाइट की आवश्यकता भी सांसद ने जताई। इस पर चेयरमैन ने अधिकांश प्रस्तावों को पूर्ण कराने का भरोसा सांसद को दिया। इस मौके पर भाजपा नेता जनार्दन शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें