फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक की अंतिम विदाई को उमड़ा जनसैलाब

Sat, 13 Jun 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गला देविया में यह शनिवार सामान्य नहीं रहा। भोर से ही गांव में उमड़ा जनसैलाब, सेना के वाहनों की कतार, पुलिस-प्रशासन की गाड़ियां और जनप्रतिनिधियों की भीड़ एक सैनिक को अंतिम विदाई देने आई। कुलदीप ने देश सेवा करते हुए प्राण गंवाए, इसका फक्र  कर रहे लोग परिवारीजनों की पीड़ा देख गमगीन थे। उस एक क्षण में तो आकाश भी रोया, जब एक दुधमुंहे लाल ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन


 सौंख क्षेत्र के नगला देविया के होनहार कुलदीप 15 राजपूताना राइफल्स में तैनात थे। कुलदीप 2010 में सेना में भर्ती हुए। उनकी पहली तैनाती जम्मू में थी। वर्तमान में वे 13000 फीट ऊंचाई के पहाड़ी क्षेत्र अरुणाचल के तबांग में तैनात थे। सैनिक के पार्थिव शरीर के साथ आए कैप्टन धीरज ने बताया कि कुलदीप को नौ जून को ड्यूटी के दौरान सांस लेने में तकलीफ हुई। तत्काल उपचार के लिए भेजा लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

दिवंगत सैनिक के पिता रिटायर्ड सूबेदार सत्यपाल ने बताया कि कुलदीप की शादी 2012 में खाजपुर मथुरा निवासी राजकुमारी के साथ हुई थी। दोनों केएक बेटा ध्रुव है। सुबह 10 बजे ध्रुव ने ही अपने सैनिक पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में आसपास गांवों के हजारों लोग शामिल हुए। प्रशासन की ओर से एडीएम प्रशासन धीरेंद्र प्रताप, एसडीएम सदर राजेश कुमार, सीओ सदर संजय कुमार, तहसीलदार सदर राजकुमार यादव, एसओ मगोर्रा बबलू वर्मा, चौकी प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव थे।
विज्ञापन


विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व विधायक चंदन सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, रालोद जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिकरवार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह, जिलामंत्री पूरन प्रकाश कौशिक आदि जनप्रतिनिधियों ने भी शहीद को अंतिम प्रणाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें