फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के गुस्से ने लगाया जाम

Sat, 13 Jun 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णापुरी क्षेत्र में शनिवार को पानी के लिए लोगों का आक्रोश सड़क पर आ गया। करीब आधा दर्जन कालोनियों में पिछले दो माह से पेयजल आपूर्ति न होने से परेशान महिला और पुरुषों ने रोड जाम कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


शहर में पेयजल की गंभीर समस्या है। गोकुल बैराज की जलापूर्ति उपयोगी साबित नहीं हो रही है। इससे शहर के अनेक क्षेत्रों में पानी के लिए मारामारी है। इसी में से एक कृष्णापुरी क्षेत्र के लोगों ने शनिवार को जीआईसी मार्ग पर जाम लगा दिया।

आक्रोशित महिला पुरुषों का कहना था कि दो माह से समस्या गहराई हुई है। पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को इससे अवगत कराया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों ने चेयरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। क्षेत्रीय लोगों के साथ सभासद पति कृष्णवीर सिंह भी धरना प्रदर्शन में शामिल हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों के विरोध की जानकारी चेयरमैन मनीषा गुप्ता को दी। इस पर उन्होंने आज ही पेयजल आपूर्ति कराने का आश्वासन दिया। अन्यथा की स्थिति में क्षेत्रीय लोगों ने कृष्णापुरी तिराहे पर जाम लगाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें