फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम पहुंचे बिहारी जी के दरबार, झुलाया ठाकुर जी को झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हरियाली तीज पर वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्ण हिंडोले में विराजमान ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर उन्हें झूला झुलाया। सेवायतों ने विधिवत पूजा अर्चना भी कराई। इस पर डिप्टी सीएम ने तिलक, चंदन, पटुका पहनाने पर दक्षिणा प्रदान की।
विज्ञापन

जुलाई के अंतिम सप्ताह में बांकेबिहारी के दर्शन को आए डिप्टी सीएम का हरियाली तीज पर एक बार फिर वृंदावन आगमन हुआ। भीड़ के दबाव के बीच जिला और पुलिस प्रशासन ने उन्हें बिहारी जी के दर्शन कराए।
इस दौरान डिप्टी सीएम ने पूरे आध्यात्मिक भाव से स्वर्ण हिंडोले में विराजमान ठाकुरजी के दर्शन किए। सेवायत गोपी गोस्वामी ने उन्हें पूजा कराकर प्रसादी भेंट की। मीडिया से बचते हुए उन्होंने एक बार फिर वही दोहराया कि भाजपा एक बार फिर 300 प्लस सीट हासिल करेगी। बसपा, सपा के सम्मेलनों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें