मथुरा। कोसीकलां के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। वह चार दिन से केडी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा है। पिछले कई दिनों से कोसीकलां के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार बुखार से पीड़ित थे। इस पर वह 28 अक्तूबर को केडी अस्पताल में दिखाने गए थे।
विज्ञापन
यहां उनकी हालत देखकर भर्ती कर लिया गया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। चार दिनों में उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर अब उन्हें नयति अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है। सीओ छाता जगदीश कालीरमण ने बताया कि डेंगू की चपेट में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार आ गए हैं। अभी तक उनका केडी मेडिकल हास्पिटल में इलाज चल रहा है। लेकिन बार-बार प्लेटलेट्स कम हो रहे। इसी के चलते उन्हें नयति अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।