मथुरा। हाईवे से सटी राधापुरम कालोनी में तीन घरों से हुई 30 लाख से ज्यादा की चोरी के मामले एसएसपी शलभ माथुर ने गुरुवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही हाईवे पुलिस को जल्दी ही वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए। उधर हाईवे थाना पुलिस भी घटना में अहम सुराग मिलने का दावा कर रही है।
थाना हाईवे की पॉश कालोनी राधापुरम के तीन बंद मकानों से चोरों ने 30 लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात व कैश पार कर दिया था। बुधवार को गृहस्वामियों के वापस आने पर मामले की जानकारी हुई थी। गुरुवार को एसएसपी शलभ माथुर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। दुबई गए वृंदावन बिहारी के मकान में पुलिस को ना ही कोई ताला टूटा मिला है ना किसी प्रकार की टूट फूट दिख रही है।
इससे पुलिस को यह नहीं पता चल पा रहा है कि आखिर चोर मकान में घुसे कहां से हैं। हालांकि पुलिस अन्य दोनों मकान से अहम सुराग मिलने का दावा कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने बताया कि महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही तीनों मकानों की चोरी की वारदात को खुलासा कर लिया जाएगा।