फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जन्मभूमि मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों को हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अयोध्या के श्रीराम मंदिर चढ़ावे में हुए कथित गबन के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि के चढ़ावे की सीबीआई जांच की मांग के बाद अब दिनेश फलाहारी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के प्रबंध न्यासी अनुराग डालमिया को पत्र लिखाकर कमेटी के पदाधिकारी व कर्मचारियों को हटाने की मांग की है। हालांकि श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारी ने उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

दिनेश फलाहारी महाराज ने वीडियो और पत्र जारी कर कहा है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दान एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं में पूरी पारदर्शिता लाई जाए। उन्होंने पत्र में लिखा कि वर्तमान व्यवस्थाओं और लग रहे आरोपों के कारण प्रबंध न्यासी की छवि भी धूमिल हो रही है।
ऐसे में पिछले 15 वर्षों के दौरान मंदिर में आने वाले कुल दान, आभूषण, सोने, चांदी और अन्य बेशकीमती भेंटों का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए। बृहस्पतिवार को सेवा संस्थान के उपप्रबंधक अनुराग पाठक ने फलाहारी महाराज पर 20 लाख की चौथ मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें