फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रतियोगिताओं के लिए मथुरा की पुलिस टीम रवाना

विज्ञापन
वाराणसी में होने वाली प्रतियोगिता में खेलने के लिए जाते खिलाड़ी।
विज्ञापन
मथुरा। 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी में 21 से 24 जून तक होने वाली 15वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक जूडो क्लस्टर महिला-पुरुष (जूडा, वुशु, ताइक्वांडो, कराटे एवं पेंचक सिलाट) प्रतियोगिता के लिए मथुरा पुलिस की टीम शुक्रवार को फिरोजाबाद से रवाना हो गई।
विज्ञापन

पीटीआई सुबोध कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता में मथुरा पुलिस के खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टीम ने हाल के दिनों में आयोजित जोनल एवं क्लस्टर प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक और चल वैजयंती अपने नाम की हैं। चार दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमें हिस्सा लेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें