फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मां यमुना को शुद्ध व अविरल बनाने के लिए ठोस योजना बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। जी-20 इंटरनेशनल योग एवं मिलेट फेयर समारोह के मंच पर सोमवार की रात ब्रज के बड़े संत एकजुट हुए। इस दौरान सभा में संतों और धर्माचार्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि वे ऐसी कोई ठोस योजना प्रारंभ करें जिससे मां यमुना शुद्ध और अविरल हो सकें।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि भगवान कृष्ण ब्रज संस्कृति के जनक हैं तो मां यमुना जी ब्रज संस्कृति की जननी हैं। यमनोत्री से प्रयागराज तीर्थ तक यदि किसी को मां यमुना के दर्शन मिल जाएं तो व्यक्ति को यमदूतों का मुख नही देखना पड़ता है। सभा में परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी चिदानंद सरस्वती, महंत सुतीक्षणदास महाराज, मारूतिनंदन वागीश, बाबा बलराम दास, बड़े सरकार देवरहा बाबा, महामंडलेश्वर स्वामी इंद्र देवेश्वरानंद महाराज, डॉ. स्वामी गोविंदानंद तीर्थ, डॉ. स्वामी आदित्यानंद महाराज, गोपेश बाबा महाराज ने यमुना शुद्धिकरण नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर प्रधानमंत्री का आभार जताया।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, जिलाधिकारी पुलकित खरे, नगर आयुक्त अनुनय झा, एसएसपी शैलेष पांडेय, डॉ. मेघना चौधरी, संयोजक डॉ. विष्णु शर्मा, देवेंद्र शर्मा, डॉ. देव प्रकाश, डॉ. आरपी शर्मा मौजूद थे। इसके बाद हेमंत ब्रजवासी की भजन संध्या हुई। देर रात तक भक्त भजनों का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें