फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं पर आज होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर आज शाम शहीद लक्ष्मण सभागार में हाईपावर्ड कमेटी की अहम बैठक होगी। इस बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं, गोस्वामियों व सेवकों की सुविधाओं पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक में श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश और निकास को सुगम बनाने पर विशेष रूप से चर्चा होगी। दर्शन के दौरान होने वाली परेशानियों को दूर करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं के संचालन के लिए नए नियम तैयार करने पर विचार किया जाएगा। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं, गोस्वामियों और सेवकों के हितों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। पिछली बैठकों में मंदिर के गेट नंबर चार से वीआईपी श्रद्धालुओं का प्रवेश शुरू किया गया था। हालांकि, कुछ ही दिनों बाद इस व्यवस्था को बंद कर दिया गया।
वर्तमान में वीआईपी मेहमानों को गेट नंबर दो से प्रवेश कराया जा रहा है। ऐसे में वीआईपी प्रवेश व्यवस्था और सामान्य श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच बेहतर तालमेल बनाने का मुद्दा भी बैठक में उठ सकता है। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कमेटी इन श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवेश और निकास के रास्तों तथा दर्शन व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए नए नियम अपना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें