फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डीएलएड बैच 2023 ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

विज्ञापन
डाइट मथुरा में खेलकूद प्रतियोगिता के विजेाताओं को पुरस्कृत करते अ​ति​थि। 
विज्ञापन
मथुरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता और गणित प्रदर्शनी का बुधवार को समापन हो गया। एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद और चक्का फेंक में बालक-बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने प्रदर्शन किया। वहीं वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और रस्साकशी में डीएलएड बैच 2023 और 2024 के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन

शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। बालक वर्ग की अधिकांश प्रतियोगिताओं में बैच 2023 विजेता रहा। बालिका वर्ग में कबड्डी, टेबल टेनिस और रस्साकशी में बैच 2024 ने बाजी मारी। बालक/बालिका वर्ग में चैंपियनशिप और ओवरऑल ट्रॉफी डीएलएड बैच 2023 को प्रदान की गई। मुख्य अतिथि डॉ. अग्रवाल ने विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित किए। गणित प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मुकेश चंद्र, प्रवक्ता हरेश सिंह, नरेंद्र सिंह, गौरव गुंजन, रचना बाला, हरेश कुमार सिंह, विवेक कुमार, हिमांशु रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें