फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए परिधान में नजर आएंगे तीर्थनगरी के चौराहे और तिराहे

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन के प्रमुख चौराहों और तिराहे अब जल्द ही नए परिधान में दिखाई देंगे। नगर निगम ने आठ प्रमुख चौराहों को धार्मिक स्वरूप के अनुरूप बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस पर करीब 2.40 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

तीर्थनगरी में प्रतिवर्ष करीब 3 से 4 करोड़ श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं, लेकिन यहां की सड़कें, चौराहे उन्हें धार्मिक नगरी होने का कोई एहसास नहीं कराते हैं। अधिकतर चौराहों की हालत खराब है। नगर निगम ने यहां के प्रमुख आठ चौराहों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार किया है। चयनित सभी चौराहों को धार्मिक महत्व के अनुरूप नया स्वरूप दिया जाएगा।
इन चौराहों में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के निकटवर्ती विद्यापीठ और हरिनिकुंज चौराहा शामिल है। यह दोनों ही चौराहे वर्तमान भी जाम की समस्या का बड़ा केंद्र बने हुए हैं। यहां ई-रिक्शा और ऑटो की हर वक्त भरमार रहती है।
विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे की ओर से छटीकरा मार्ग पर इस्कॉन मंदिर के निकट तिराहा और नोएडा-आगरा यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले मार्ग पर सौ शय्या हॉस्पिटल के निकट तिराहा, मंदिर श्रीरंगजी चौराहा भी शामिल हैं। साथ ही अटल्ला चौराहा, गौतम पाड़ा और सीएफसी चौराहा भी शामिल है।
वृंदावन के तिराहे और चौराहों को धार्मिक स्वरूप में देने की योजना पर काम हो रहा है। इसके लिए 2.40 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। संभावना है कि इस साल सभी चौराहे अपने नए स्वरूप में नजर आएंगे, जो वृंदावन को धार्मिक नगर के रूप में भव्यता प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

- डॉ. मुकेश आर्य बंधु, महापौर, मथुरा-वृंदावन नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें