फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंड्रीवाल को लेकर बेपरवाह कालेज-प्रशासन

Mon, 02 Nov 2015 08:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कब्रिस्तान से सटे केआर कालेज के खेल मैदान की बाउंड्रीवाल कई सालों से क्षतिग्रस्त है। अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मामला संवेदनशील होने के कारण कॉलेज की भवन अनुश्रवण समिति कई बार इस संबंध में अधिकारियों से पत्राचार कर चुकी है। लेकिन, नतीजा शून्य है।
विज्ञापन

 
एक दौर था जब शहर के बीच स्थित किशोरी रमण डिग्री कालेज में अध्ययन के लिए छात्र उत्साहित रहते थे। लेकिन, प्रशासन की बेरुखी के कारण अब कालेज सबसे खराब दौर से गुजर रहा है।

संवदेनशील मामलों में भी अफसर बेपरवाह हैं। कालेज में लंबे समय से लोकनिर्माण विभाग द्वारा मृतप्राय: घोषित भवनों में शिक्षण कार्य चल रहा है। इसके अलावा एक चिंता का विषय है।
विज्ञापन


कालेज के खेल मैदान की सीमा कब्रिस्तान से सटी है। यहां लंबे समय से बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त है। भवन अनुश्रवण समिति ने इस बारे में चिंता जाहिर करते हुए प्राचार्य को अवगत कराया। अब मामला प्रशासन के पाले में है।

खेल मैदान की बाउंड्रीवाल लंबे समय से टूटी है। इसके लिए हमने कई बार प्रशासनिक अफसरों को पत्राचार व मुलाकात कर अवगत कराया है। कब्रिस्तान से सटी इस बाउंड्रीवाल को लेकर कॉलेज प्रशासन चिंतित है।
विज्ञापन


डा. एसपी सोलंकी
अध्यक्ष, भवन निर्माण अनुश्रवण समिति
केआर डिग्री कालेज मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें