राधाकुंड (मथुरा)। कस्बे के जोशी मोहल्ले में स्टूडेंट वीजा पर रह रहे विदेशी नागरिक की मंगलवार को मौत हो गई। वह पिछले 1 वर्ष से महिला मित्र विश्वास गेरवर (एंड्रिया डीओ विली गेरवर) के साथ रह रहा था।
जर्मन निवासी वाल्डेमर कोहराड बायर्टलाब (66) की सामान्य मौत हुई है। सूचना पर चौकी प्रभारी शैलेंद्र शर्मा सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतक के विदेशी होने के कारण जर्मन दूतावास से संपर्क किया जा रहा है।
दूतावास से रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि विदेशी नागरिक वृंदावन के किसी विद्यालय में अध्ययन कर रहा था। क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा ने बताया जर्मन निवासी वाल्डेमर कोहराड बायर्टलाब की स्वभाविक मृत्यु हो गई है। जर्मन दूतावास से संपर्क किया जा रहा है।