फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कान्हा की नगरी में त्यागे प्राण, तीन साल पहले आईं थी विदेशी महिला; वृंदावन को बनाया था ठिकाना

Mon, 06 Jan 2025 10:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

रशिया से आई महिला की मौत हो गई। वो तीन साल से वृंदावन में प्रवास कर रही थी। पुलिस ने महिला की मौत के संबंध में दूतावास को जानकारी दे दी है। 
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्णा ग्रीन अपार्टमेंट के एक फ्लैट में पिछले तीन साल से वृंदावनवास कर रहीं विदेशी महिला की मौत हो गई। वह कैंसर से पीड़ित थीं। रविवार सुबह हुई मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारियों ने शव को परिक्रमा मार्ग स्थित अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है और दूतावास को सूचना दी है।
विज्ञापन


कृष्णा ग्रीन के एक फ्लैट में रूस के चेल्याबिंस्क शहर निवासी एलेकजेंड्रा अर्जोवा (54) अपनी साथी महिला के साथ वर्ष 2022 से वृंदावनवास कर कृष्ण भक्ति कर रही थीं। कैंसर से पीड़ित विदेशी महिला का उपचार दिल्ली के अस्पताल में चल रह था। रविवार सुबह करीब 11 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। फ्लैट में साथ रह रहीं विदेशी महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

ओमैक्स पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि रशियन महिला के शव को परिक्रमा मार्ग स्थित भक्ति वेदांत हॉस्पिटल में सुरक्षित रखवा दिया है। रशियन दूतावास को सूचित कर दिया है। वहां से एनओसी आने के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें