फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: वृंदावन के गेस्ट हाउस में मिली युवती की लाश...शरीर पर चोट के ऐसे निशान, रेंग रही थीं चींटियां

Thu, 21 Aug 2025 10:02 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुजारी को गेस्ट हाउस संचालक सुनील हड़बड़ाहट में जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद युवती काफी देरतक कमरे से बाहर नहीं निकली। इस पर शक हुआ। पुलिस को सूचना दी। कमरा खोलने पर युवती मृत मिली। 
 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन के रुकमणि विहार स्थित पुष्पांजलि बैकुंठ में बने गेस्ट हाउस में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे के बाथरूम में फर्श पर पड़ा हुआ था। शव देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। गेस्ट हाउस संचालक फरार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा। पुलिस परिजनों के बारे में जानकारी कर रही है। साथ ही संचालक की भी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुष्पांजलि बैकुंठ फेस एक में श्रीजी मुकुंदम गेस्ट हाऊस है। यहां नीचे के तल पर एक मंदिर और पांच कमरे में हैं, तो दूसरे तल पर छह कमरे बने हैं। नीचे के तल का संचालन किसी और के पास है। दूसरे तल पर छह कमरे बने हैं। दूसरे तल के कमरों में गेस्ट हाउस का संचालन राजस्थान के झुंझनू निवासी सुनील शर्मा पिछले दो वर्ष से कर रहा था। वह पांच दिन पूर्व पंजाब के फाजिल्का के वीपीओ चंदन खेड़ा की रहने वाली करीब 30 वर्षीय युवती सुनीता रानी पुत्री बलवीर को लेकर आया था। युवती तभी से गेस्ट हाउस में रह रही थी।

 
Trending Videos

मंदिर के पुजारी राघवेंद्र शास्त्री ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुनील हड़बड़ाहट में जाता हुआ दिखाई दिया तो उन्हाेंने ध्यान नहीं दिया। पांच बजे तक युवती भी कमरे से बाहर निकलती दिखाई नहीं दी। अक्सर वह नजर आ जाती थी। अनहाेनी की आशंका पर उन्होंने आवाज लगाई तो युवती ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। वृंदावन थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय, निरीक्षक अपराध धर्मेंद्र कुमार मय फोर्स पहुंच गए। 

पुलिस ने कमरे में जाकर देखा तो बाथरूम में युवती मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके हाथ पर चींटियां लगी हुई थीं। पुलिस ने माैके की पूरी वीडियोग्राफी कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम गृह पर भेजा। मौके पर फारेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी की।

 

हत्या की आशंका से भी इन्कार नहीं
युवती के गले पर चोट के निशान हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसका गला दबाकर हत्या की गई है। चूंकि अगर फांसी लगाई होती तो मौके पर कोई रस्सी मिलती, लेकिन पुलिस को वहां रस्सी जैसी कोई चीज नहीं मिली है। इससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

 
विज्ञापन

सलवार सूट पहने हुए थी युवती
युवती सलवार सूट पहने हुए थी। वहीं उसके एक हाथ पर सुनीता नाम लिखा था तो दूसरे हाथ पर सोनू लिख रहा था। पुलिस इसे प्रेम संबंधों से भी जोड़कर देख रही है। पुलिस ने पंजाब पुलिस को भी सूचना दे दी है। उसके परिजनों तक जानकारी पहुंचाने को प्रयास किया जा रहा है। एसपी सिटी राजीव सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा। संचालक को पकड़ने के लिए टीमों को गठन कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-UP: डाॅक्टर बनने के लिए फर्जीवाड़ा...दादी के नाम से बनवाया प्रमाण-पत्र, अब पुलिस का कसेगा शिकंजा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें