रेलवे लाइन पर मिले युवक की शिनाख्त पुलिस ने कर ली। मृतक फिरोजाबाद का रहने वाला था। परिजन सूचना मिलने के बाद मथुरा आ गए। परिजनों का कहना है कि वो यहां कैसे आया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
मथुरा के भूतेश्वर क्षेत्र में ट्रेन की पटरी पर फिरोजाबाद के युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। परिजन ट्रेन से कटने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
फिरोजाबाद के पीपल नगर निवासी सोनू ने बताया है कि उनका भाई मोनू (24) फिरोजाबाद में ही किसी निजी कंपनी में काम करता था। वह शादी के बाद से अपने ससुराल वालों के साथ रहता था। उन्होंने बताया है कि बृहस्पतिवार सुबह उन्हें पुलिस द्वारा सूचना मिली कि मोनू का शव बरामद हुआ है। वह अपने परिजन के साथ मथुरा आए।
परिजनों का कहना है कि मोनू यहां कैसे पहुंचा और क्या करने यहां आया था। इस बात की कोई जानकारी नहीं है। सीओ भूषण वर्मा ने बताया है कि अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। अगर शिकायत मिलेगी तो जांच कराई जाएगी।