कोसीकलां (मथुरा)। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर कोटवन पुलिस चौकी के समीप एक डीसीएम ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात करीब 10 बजे एक ट्रक आगरा की ओर जा रहा था, तभी डीसीएम टकरा गई। डीसीएम में सवार सुरजीत (25), इंद्रजीत सिंह निवासीगण कुंवरपुर नगरिया थाना मलावन जिला एटा, सुनील निवासी खजरिया जिला मैनपुरी, हरि सिंह निवासी खरिया पटैल सीधापुर कासंगज, रवि रंजन, छब्बू निवासीगण रामटोली ग्राम लक्षरिया बिहार, संदीप गांव धतीर थाना गदपुरी जिला पलवल हरियाणा घायल हो गए। जबकि सुरजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोटवन पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। दुर्घटना के दौरान राजमार्ग पर जाम के हालात बन गए। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर एक तरफ किया तब यातायात सुचारु हुआ। पुलिस ने बताया कि मृतक सुरजीत एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। कंपनी के अधिकारियों ने वर्दी से उसकी पहचान की।