फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में जिन दो दुल्हनों की टूट गई शादी, उन्हें योगी सरकार दे रही एक-एक लाख रुपये; बरातियों को 25-25 हजार

Thu, 27 Feb 2025 01:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में दुल्हन बनीं दो बहनों पर कीचड़ फेंका गया। बरातियों के साथ मारपीट की गई। शादी टूटने के बाद समाज कल्याण मंत्री गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों बेटियों को एक-एक लाख रुपये और घायलों को 25-25 हजार रुपये की सहायता की घोषणा की है। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती दुल्हनें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा करनावल की पीड़ित बेटियों व अन्य को आर्थिक मदद दी जाएगी। बेटियों को जहां एक-एक लाख रुपये की धनराशि उनके खातों में मिलेगी तो वहीं तीन अन्य पीड़ितों को 25-25 हजार रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में भेजी जाएगी। पुलिस की रिपोर्ट आने के बाद समाज कल्याण विभाग ने कार्रवाई पूर्ण कर ली है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

करनावल में पांच दिन पहले शादी के दिन दो बेटियों, बरातियों और परिजन को हमलावरों ने पीटा था। मामले में रिफाइनरी पुलिस ने हत्या का प्रयास, छिनैती, संपत्ति का नुकसान, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने दोनों बेटियों के साथ ही उनके भाई, पिता और फूफा का मेडिकल कराया था। इसके बाद पुलिस विभाग की ओर से समाज कल्याण विभाग को पीड़ितों की आर्थिक मदद के लिए रिपोर्ट भेजी थी। इसी के आधार पर दोनों बेटियों को एक-एक लाख रुपये व अन्य तीनों पीड़ितों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी।

 

बुधवार को करनावल पहुंचे समाज कल्याण मंत्री ने तत्काल आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद समाज कल्याण विभाग ने अभिलेख पूर्ण कर लिए हैं। बुधवार को अवकाश होने के चलते धनराशि नहीं भेजी जा सकी। बृहस्पतिवार को ये धनराशि खातों में स्थानांतरित कर दी जाएगी।


विज्ञापन

तीन बार में मिलेगी पूरी धनराशि
समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नियमानुसार तीन किस्तों में पीड़ितों को धनराशि दी जानी है। बेटियों को को कुल दो-दो लाख रुपये दिए जाने हैं। इसमें 50 प्रतिशत धनराशि यानी एक-एक लाख रुपये एफआईआर दर्ज होने के चलते अभी भेज दिए जाएंगे। इसके बाद 25 प्रतिशत यानी 50 हजार रुपये की धनराशि आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल होने पर और बाकी बची 50 हजार की धनराशि न्यायालय के निर्णय पर दी जाएगी। वहीं अन्य तीन पीड़ितों को कुल एक-एक लाख रुपये की मदद दी जानी है। इसमें 25 प्रतिशत धनराशि 25 हजार रुपये अभी व बाकी 75 हजार की धनराशि दो किस्तों में दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें