फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: बांकेबिहारी के भक्त ध्यान दें, मंदिर में प्रवेश के लिए हुआ बदलाव; अब ऐसे हो सकेंगे ठाकुरजी के दर्शन

Tue, 24 Mar 2026 02:22 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था की गई है। इसके तहत अब श्रीबांकेबिहारी मंदिर में प्रवेश  रेलिंग से होकर ही मिलेगा। 
विज्ञापन
ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर वृंदावन मथुरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अब श्रद्धालुओं को रेलिंग से होकर प्रवेश मिलेगा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के निर्देश पर मेरठ की कार्यदायी संस्था ने दोनों प्रवेश मार्गों पर रेलिंग लगाने का काम पूरा कर लिया है। सोमवार को श्रद्धालुओं ने रेलिंग के बीच से होकर मंदिर में प्रवेश किया। अब भक्तों को मंदिर के प्रवेश द्वार पर आपाधापी और धक्का मुक्की नहीं होगी।
विज्ञापन


 

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हाईपावर्ड मंदिर प्रबंध कमेटी के निर्देशन में मेरठ की कार्यदायी संस्था कनिका कंस्ट्रक्शन ने मंदिर में रेलिंग लगाने का कार्य पूरा कर लिया है। मंदिर के अंदर प्रवेश द्वार से निकास द्वार तक रेलिंग लगाने का कार्य पूरा करने के बाद कार्यदायी संस्था ने मंदिर के बाहर प्रवेश द्वार दो और तीन से लेकर चबूतरा की सीढ़ियों तक रेलिंग लगाने का काम किया।

सोमवार को श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मंदिर के बाहर से ही रेलिंग के बीच से गुजरते हुए प्रवेश किया। इससे मंदिर के द्वार पर भीड़ के दबाव के कारण आपधापी के हालात और धक्का मुक्की से भक्तों को निजात मिली। मंदिर के प्रवेश द्वार के बाहर लोगों को तीन कतारों में लगकर प्रवेश दिया गया। रेलिंग के आसपास पुलिस और सुरक्षा कर्मी कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को प्रवेश की व्यवस्था के लिए तैनात रहे।

 

दिल्ली पंजाबी बाग निवासी अंशुल कक्कड़ और नेहा ने बताया कि रेलिंग लग जाने से जो पहले चौतरफा भीड़ का दबाव रहता था और धक्के लगते थे, उससे छुटकारा मिला है। मंदिर प्रबंधन ने भक्तों के लिए सुविधाजनक योजना बनाई है। नागपुर की चंचल देवनाथ ने कहा कि रेलिंग से भीड़ का दबाव कम होने के साथ ही सुरक्षा भी हुई है। अब व्यवस्थित तरीके से भक्तों को कतारबद्ध दर्शन हो सकेंगे।

 
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के सदस्य एवं मंदिर सेवायत दिनेश गोस्वामी ने कहा कि कार्यदायी संस्था द्वारा मंदिर में रेलिंग लगाने का कार्य पूरा कर लिया है। मंदिर के अंदर और बाहर प्रवेश द्वार पर रेलिंग लग गई है। रेलिंग लग जाने से अब श्रद्धालु कतारबद्ध ही मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को आराध्य के दर्शन सहज ही हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें