फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क हादसे में ग्राम प्रधान की मौत, अंधेरे में नहीं दिखा फुटपाथ; घिसटती चली गई बाइक

Mon, 09 Feb 2026 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में आगरा के रहने वाले ग्राम प्रधान की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह में रविवार रात हुई सड़क दुर्घटना में ग्राम प्रधान की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एसएन मेडीकल कालेज आगरा में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


आगरा के थाना निबोहरा के गांव मूसेपुर के प्रधान बृजपाल (40) अपनी बाइक से देर रात फरीदाबाद से आगरा वापिस लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर गांव काकरपुर निवासी जगबीर भी थे। रात में करीब 11 बजे उनकी बाइक फतिहा पुल पर साइड में बने फुटपाथ पर चढ़ गई। अंधेरा होने के कारण उनको पुल पर बने फुटपाथ का अंदाजा नहीं लग पाया। बाइक अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।

सूचना पर पहुंचे टोल प्रभारी अभिलाख ने दोनों को तुरंत फरह सीएचसी भर्ती कराया, जहां गांव प्रधान ब्रजपाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल जगबीर को एसएन मेडीकल कालेज आगरा भर्ती कराया रेफर कर दिया। थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि प्रधान बृजपाल बिजली की ठेकेदारी का कार्य करते थे। उनका फरीदाबाद में किसी साइट पर कार्य चल रहा था। दो दिन पहले ही दोंनो आगरा से फरीदाबाद गये थे। वहां से वापिस घर लौटने पर यह दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें