फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिले में आज आएगी डीएपी की रैक, मिलेगी 1376 एमटी खाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा। जिले में डीएपी की कमी के चलते किसान गेहूं बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में बुवाई के लिए देरी हो रही है, लेकिन अब किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। रविवार को जिले में 1376 मीट्रिक टन खाद की रैक आ रही है। जो 79 सहकारी समितियों के साथ निजी उर्वरक दुकानों पर पहुंचाई जाएगी।

जिले में 28 अक्तूबर को खाद की रैक आई थी, जिसमें डीएपी 1857 और एनपीके 1829 एमटी खाद मिली थी। जो दिवाली के कुछ दिन बाद ही समितियों पर वितरण हो गई थी। जिसके बाद लगातार किसान खाद की मांग कर रहे थे, लेकिन खाद नहीं मिलने से किसान समितियों के चक्कर लगाकर थक चुके थे। खाद की मांग को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों ने एक दर्जन से अधिक पत्र लखनऊ तक मांग के अनुसार भेज चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को 1376 मीट्रिक टन खाद की रैक आ रही है, वहीं 25 नवंबर को दूसरी रैक आएगी, जिसमें 946 एमटी डीएपी और 1600 एमटी एनपीके खाद जिले को मिलेगी। अब खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। सभी किसान आधार कार्ड और जमीन के हिसाब से खाद का वितरण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें