फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रामलीला के मंच पर लगे ठुमके, वीडियो वायरल

विज्ञापन
मथुरा। रामलीला मंच पर डांस करती डांसर। - फोटो : mathura
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। कस्बे में चल रहे रामलीला महोत्सव में बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में दशहरा मेले का आयोजन किया गया। मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांसर द्वारा लगाए गए ठुमकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मेले के मंच पर रात करीब 8 बजे नरदेव बैनीवाल पार्टी द्वारा रागिनी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। रात करीब 11 बजे मंच पर मौजूद एक महिला डांसर ने ठुमके लगाने शुरू किए तो लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रामलीला समिति के अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने बताया कि जिस समय यह डांस हुआ उस समय रामलीला का मंचन नहीं हो रहा था। दावा किया कि जैसे ही डांसर ने ठुमके लगाए उन्होंने उसे तत्काल बंद करा दिया। समिति के महामंत्री मोरध्वज अग्रवाल ने बताया कि भजनों पर डांस हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें