फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से धान, बाजरे और सरसों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शुक्रवार रात से शुरू हुई शनिवार को भी अनवरत जारी रही। खेत में खडे़ बाजरे, धान की फसल गिरने और बोई सरसों तक को बारिश से नुकसान हुआ है। कृषि विभाग बारिश के थमने के बाद किसानों के नुकसान का आकलन करेगा।
विज्ञापन

खेत में खड़ा बाजरा गिर गया और काटकर खेत पर रखा बाजरा भींग गया। बाजरे का दाना पानी में फूलने लगा है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का यह हाल एक दिन और चलेगा तो बाजरा एकदम बेकार हो जाएगा। उधर, धान की फसल पक गई थी, वह गिर गई। इससे किसान को नुकसान होगा। बोयी हुई सरसों के बीज के ४० प्रतिशत खत्म होने के आसार हैं। इनायतगढ़ निवासी किसान तेजपाल ने बताया कि इस बारिश से उन किसानों के आलू के बीज के भी खराब होने की आशंका है जो कि बो दिया गया था। जिला कृषि अधिकारी एके सिंह ने बताया कि बारिश थमने के आसार हैं। बारिश के थमते ही किसानों के नुकसान का आकलन कराया जाएगा। वहीं बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया।
बांकेबिहारी मंदिर मार्ग समेत कई स्थानों पर भरा पानी
वृंदावन। बेहतर जल निकासी की व्यवस्था न होने से नगर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर जलभराव होने से मंदिर में दर्शन करने आए भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परिक्रमा मार्ग जुगलघाट से जंगल कट्टी पर जलभराव रहा। राधा वल्लभ मंदिर के पीछे गली में नाले नालियों का पानी सड़क पर भर गया। गंदा पानी भरने से दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

पहले यमुना के पानी और अब बारिश की मार से किसान बेहाल
नौहझील। विकास खंड नौहझील क्षेत्र के 142 गांवों में किसानों की धान, बाजरा की फसल बर्बाद हो गई है। क्षेत्र के 22 गांवों में पहले यमुना में आई बाढ़ और अब बारिश के चलते करीब 80 से 90 प्रतिशत तक फसल नष्ट हो चुकी हैं। करीब 120 गांवों में बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। गांव नौशेरपुर निवासी किसान सत्तन चौधरी ने बताया कि उन्होंने भाड़े पर 100 बीघा खेत लेकर धान की फसल की थी। पहले यमुना में आई बाढ़ और अब बारिश ने पूरी फसल चौपट कर दी है। गांव मरहला मुक्खा निवासी किसान अरब सिंह ठाकुर ने बताया कि खराब मौसम के कारण धान व बाजरे की फसल में भारी नुकसान है।
इन गांवों में बाढ़ के बाद बारिश ने मचाई है तबाही
नौहझील क्षेत्र के गांव मरहला मुक्खा, देदना, अड्डा मल्हान, छिनपारई, मखदूमपुर, दौलतपुर, इनायतगढ़, फिरजोपुर, अड्डा मीणा, भैरई, नानकपुर, मनीगढ़ी, तिलकागढ़ी, रायपुर, फरीदमपुर, खुशलागढ़ी सहित कई गांवों में पिछले सप्ताह यमुना में बाढ़ से फसल नष्ट हो गई थी। अब बारिश के कारण धान व बाजरे की फसल में 90 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचने की बात स्थानीय लोग कह रहे हैं। किसान नेता चौ. रामबाबू कटैलिया, रालोद नेता योगेश नौहवार, जिला पंचायत सदस्य चौ. देवराज सिंह, भाकियू के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर, भाकियू के तहसील अध्यक्ष रोहताश चौधरी ने किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
कीचड़ और जलभराव से लोगों को दिक्कत
कोसीकलां। पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया है। बारिश से न सिर्फ खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंचा है, बल्कि सड़कों पर कीचड़ और जलभराव से लोगों को दिक्कत हो रही है। कई जगहों पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी चरमरा गई है। बारिश में शहर व मोहल्लों की अधिकांश सड़कें जलमग्न हो गईं। नगर पालिका द्वारा नाले नालियों की सफाई व जल निकासी के कागजी दावों ने लोगों की मुसीबतों को कई गुना बढ़ा दिया। हालांकि रात में बारिश होने के कारण लोगों को सड़कों पर जलभराव का सामना तो नहीं करना पड़ा लेकिन दिन भर रुक-रुककर हुई बारिश ने सड़कों पर कीचड़ जरूर कर दिया। स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया। संवाद
समस्याओं के निराकरण की मांग
कोसीकलां। बल्देवगंज निवासी घनश्याम मित्तल ने सीएम को भेजे पत्र में तालाबशाही स्थित कांशीराम आवासों मे व्याप्त समस्याओं के निराकरण की मांग की। पत्र में कहा कि पिछले तीन वर्षों से आवासों में बिजली, पानी, सफाई की समस्या बनी हुई है। कई बार नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि संपूर्ण समाधान में शिकायत की गई तो कागजों में निस्तारण कर दिया गया। उन्होंने जांच कराकर निदान कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें