फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी ने किया अहोई अष्टमी मेला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड। अहोई अष्टमी १७ अक्तूबर को है। इस दिन दंपती संतान प्राप्ति के लिए राधारानी कुंड में स्नान करेंगे। मेला की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने जायजा लिया। कुंड पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग, पानी में प्लास्टिक का जाल लगाने के निर्देश एसडीएम को दिए।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम पुलकित खरे, एसएसपी अभिषेक यादव राधाकुंड पहुंचे। उन्होंने मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। राधा रानी कुंड पर श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के निर्देश सीओ राम मोहन शर्मा को दिए। कुंड में स्नान के लिए बैरिकेडिंग, प्लास्टिक जाली, विद्युत प्रकाश, सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश एसडीएम सुरेश चंद्र व ईओ महेंद्र कुमार को दिए। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि मेला में श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए व्यवस्थाओ का जायजा लिया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था वन-वे रहेगी। चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह, आलोक वर्मा, ब्रज भूषण अवस्थी, चेयरमैन टिमटू, भोला दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें