फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्यु केशव गुर्जर मुठभेड़ में गिरफ्तारः पैर में लगी गोली, सवा लाख का इनामी, तीन प्रदेशों की पुलिस ढूंढ रही थी

Mon, 30 Jan 2023 02:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर

सार

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान की पुलिस के लिए चुनौती बना दस्यु केशव गुर्जर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। इस पर सवा लाख का इनाम घोषित था। यह क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना था। 
विज्ञापन
दस्यु केशव गुर्जर मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धौलपुर जिले में पुलिस और दस्यु केशव गुर्जर के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें बदमाश केशव गुर्जर गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पर भर्ती कराया गया है। इस पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान की पुलिस ने इनाम घोषित किया है। 

विज्ञापन


तीन प्रदेशों में आतंक का पर्याय बने दस्यु केशव गुर्जर की तलाश पुलिस कर रही थी। सोमवार को पुलिस को इसके धौलपुर जिले में होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने सेवर पाली इलाके में इसकी घेराबंदी की। पुलिस की घेराबंदी देख केशव गुर्जर ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। 

आईजी कर रहे थे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में केशव गुर्जर के पैर में गोली लगने से यह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग खुद आईजी गौरव श्रीवास्तव एवं एसपी धर्मेंद्र सिंह कर रहे थे। बदमाश धौलपुर जिले के बसई डांग थाना इलाके के शाहपुर गांव का रहने वाला है।

तीन प्रदेशों की पुलिस ने घोषित किया इनाम

बताते चलें कि इस पर आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक की ओर से 50 हजार, राजस्थान के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा की ओर से 50 हजार तथा पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन, ग्वालियर की ओर से 15 हजार रुपए का इनाम घोषित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें