फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिराज महाराज को अर्पित किए छप्पन भोग

Wed, 06 Jan 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल क्लब परिवार की ओर से गिरिराज तहलटी में दो दिवसीय छप्पन भोग उत्सव का आयोजन किया गया। सुबह सभी सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पवित्र नदियों के जल, दूध, दही, शहद और जड़ी बूटियों के पंचामृत से गिरिराज महाराज का महाभिषेक किया। इस दौरान तहलटी गिरिराज धरन की जय जयकार से गूंज उठी।
विज्ञापन


इसके बाद साधु सेवा का आयोजन किया गया। छप्पन भोग उत्सव के दौरान श्रीगिर्राज को देशी गाय के घी से निर्मित 56 प्रकार का प्रसाद भेंट किया गया।

प्रभु का स्वरूप और साज सज्जा देखती ही बनती थी। पूरे पंडाल को फूलों से सजाया गया था। इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजयकांत गर्ग, रूपकृष्ण गर्ग, राहुल, विनीत, पिंकी, पंकज अग्रवाल, रोहित महावन, अशोक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें