फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

156 टन फलों का छप्पन भोग आज

Wed, 30 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीधाम राधाकुंड में राधारानी का पांच दिवसीय छप्पन भोग महोत्सव कन्या पूजन के साथ शुरू हो गया। राधारानी कुंड पर 156 टन फलों का छप्पन भोग बद्रीनाथ के संत बाल योगेश्वर दास के सानिध्य में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर गुरुवार को अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन


शुभारंभ से पहले राधाकुंड स्थित मीरा मनोरंजन धर्मशाला के प्रांगण में एकत्रित क्षेत्र की हजारों कन्याओं को भोजन कराकर संत ने पूजन कर दक्षिणा भेंट की। देश के कोन-कोने से शहीदों के परिवारीजन और भक्त राधाकुंड पहुंचे।

समाजसेवी निर्भय गोस्वामी ने बताया कि बालयोगेश्वर दास महाराज ने 2100 कन्याओं को प्रसाद खिला कर पूजन किया है। कार्यक्रम में बृज लोक कला फाउंडेशन के निदेशक पंकज खंडेलवाल, दानी शर्मा, भोला दुबे, सुरेश जोशी, दिगंबर चौधरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें