बाजना रोड स्थित एसआरबीएस इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। इस अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में स्कूल के साउथ हाउस, नार्थ हाउस, वेस्ट हाउस और ईस्ट हाउस के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। साउथ हाउस ने बेहतरीन प्रदर्शन कर ओवरआल चैंपियनशिप हासिल की। 100 मीटर जूनियर बालिका दौड़ में साउथ हाउस से खुशी चौधरी और सीनियर बालिका वर्ग में नार्थ हाउस से नीलम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में नार्थ हाउस से विवेक कुमार और सीनियर बालक वर्ग में नार्थ हाउस से त्रिलोक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद में जूनियर वर्ग में साउथ हाउस के सागर कसाना और सीनियर वर्ग में वेदप्रकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में जूनियर वर्ग में नार्थ हाउस से विशाल और सीनियर वर्ग में ईस्ट से गोपाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक में साउथ हाउस से विपिन ने प्रथम स्थान हासिल किया। भाला फेंक में ईस्ट हाउस से श्रीकांत चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में नार्थ और वेस्ट हाउस के बीच मुकाबले में नार्थ हाउस विजयी रहा। क्रिकेट में वेस्ट हाउस ने जीत हासिल की।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि गोपाल चौधरी ने कहा कि छात्र जीवन में खेल अति आवश्यक हैं। खेल से छात्र का शारीरिक विकास होने पर ही मानसिक शक्ति भी बढ़ती है।
कालेज के चेयरमैन चौधरी रामवीर सिंह ने विजयी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर जगदीश अग्रवाल, प्रबंधक प्रताप चौधरी, प्रधानाचार्य डा. अनुभव लोधी, उप प्रधानाचार्य जेपी शर्मा, बबीता शर्मा, रामगोपाल चौधरी, कोच मेघश्याम चौधरी, सीसीए नंदराम पांडेय आदि मौजूद रहे।