फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: यमुना में आज होगा क्रूज का ट्रायल, दुबई से आएगी तकनीशियनों की टीम

Fri, 10 May 2024 09:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यमुना में लंबे इंतजार के बाद क्रूज के ट्रायल की तिथि नजदीक आई ही गई है। दुबई से तकनीशियनों की टीम मथुरा पहुंच रही है, जिसके बाद इसका ट्रायल होगा।  
 
विज्ञापन
क्रूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा से वृंदावन के बीच यमुना में संचालित होेने वाले क्रूज का शुक्रवार ट्रायल शुरू होगा। इसके लिए दुबई से तकनीशियनों की टीम सुबह आएगी। ट्रायल की शुरुआत शाम पांच बजे होगी। कम पानी में यमुना में क्रूज चलाने के लिए पांच दिन तक हर रोज चार टेस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन


यमुना में क्रूज चलाने को लेकर बीते दिनों विरोध और तैयारियों के कारण दो माह बाद ट्रायल हो रहा है। ट्रायल दुबई के तकनीशियनों की टीम की देखरेख में किया जाएगा। तकनीशियनों द्वारा यह देखा जाएगा कि यमुना में कम पानी में क्रूज को किस तरह से चलाया जा सकता है और किस तरह की परेशानी इस दौरान आ सकती हैं।

द अलकेमी ग्रुप के चेयरमैन राहुल शर्मा ने बताया कि यमुना में क्रूज चलाने से पहले कई तरह की तैयारियां की जाती हैं। यमुना किनारे प्लेटफार्म तैयार करने के साथ ही उसे सुविधाजनक और आकर्षक बनाना और क्रूज के सही तरीके से चलाने के लिए उसका ट्रायल अहम है। ट्रायल में पांच दिन लगेंगे। हर दिन चार टेस्ट होंगे। यह सभी टेस्ट दुबई से आ रही तकनीशियनों की टीम की देखरेख में होंगे। ट्रायल के दौरान क्रूज के संचालन में आने वाली कमियों को दूर करने और उनमें सुधार लाने का प्रयास भी किया जाएगा। ट्रायल शुक्रवार शाम पांच बजे हो सकता है। इसके लिए तकनीशियनों की टीम सुबह आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें