फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा जंक्शन पर सीआरपीएफ के जवानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पंजाब से महाराष्ट्र जा रहे सीआरपीएफ के जवानों ने मथुरा जंक्शन पर हंगामा कर दिया। इसके चलते चुनाव स्पेशल ट्रेन करीब एक घंटे तक प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ी रही। हंगामे की वजह से रेल यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


घटना सोमवार रात की है। बताया जा रहा है कि चुनाव स्पेशल ट्रेन पंजाब से चलकर महाराष्ट्र के टोंड जा रही थी। रात करीब 9 बजे ट्रेन मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची। ट्रेन की बोगियों में पानी खत्म हो गया था। इस बात को लेकर ट्रेन में सवार जवानों ने हंगामा कर दिया। अधिकारियों के लाख समझाने के बाद भी करीब एक घंटे तक ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया। ट्रेन को चलाने का प्रयास किया जाता तो जवान चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक देते थे। हंगामा बढ़ते देख अधिकारियों ने आनन-फानन ट्रेन के कोच में पानी भरवाया। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
हंगामे के दौरान प्लेटफार्म पर यात्रियों की भारी भीड़ जुटी रही। रेल यात्रियों की मौजूदगी के बीच सीआरपीएफ के जवान प्लेटफार्म पर हंगामा करते रहे। इधर, प्लेटफार्म नंबर पांच पर हो रहे हंगामे की वजह से ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। चुनाव स्पेशल ट्रेन के आगे न बढ़ने की वजह से अधिकारियों को रूट पर आ रहीं ट्रेनों के प्लेटफार्म बदलने पड़े। सोगरिया एक्सप्रेस, नंदा देवी एक्सप्रेस और पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन का प्लेटफार्म बदला गया। तीनों ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म पर रोका गया। चुनाव स्पेशल गंतव्य के लिए रवाना हुई तब कहीं जाकर प्लेटफार्म नंबर पांच पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो पाया।
विज्ञापन


वर्जन
चुनाव स्पेशल ट्रेन में पानी खत्म होने की वजह से सीआरपीएफ के जवानों ने हंगामा कर दिया था। ट्रेन करीब एक घंटे तक प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ी रही। पानी भरने के बाद ट्रेन को आगे गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

-संजीव कुमार श्रीवास्तव, स्टेशन निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें