फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सीआरपीएफ के एडीजी और आईजी ने परखी जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
मथुरा। निरीक्षण करते एडीजी सीआरपीएफ, आईजी व अन्य।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए सोमवार को सीआरपीएफ के एडीजी और आईजी जन्मस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने रेड जोन में तैनात सीआरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर जवानों से फीडबैक लिया। साथ ही सभागार में बैठक कर अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को सीआरपीएफ के एडीजी वितुल कुमार, आईजी मनोज ध्यानी, एसएसपी श्लोक कुमार के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। एसएसपी ने उन्हें उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के रेड जोन में तैनात सीआरपीएफ जवानों से सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया और उनकी समस्याएं जानीं। मंदिर परिसर एवं उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान के सभागार में गोष्ठी हुई। इसमें एसपी सुरक्षा राजकुमार अग्रवाल ने जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था का प्रेजेंटेशन दिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षाकर्मियों के कार्य की सराहना की और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी सुरक्षा ने बताया कि सीआरपीएफ एडीजी और आईजी ने सीआरपीएफ, सिविल पुलिस और पीएसी जवानों में आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें