फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भीषण गर्मी में बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को उमड़े भक्तजन। 
विज्ञापन
वृंदावन। भीषण गर्मी के बावजूद ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे अपने आराध्य के दर्शन कर पुण्य लाभ ले रहे हैं। मंदिर परिसर में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


मंगलवार को भक्तों की आस्था के आगे तेज धूप और गर्म हवाएं भी फीकी पड़ गईं। पूरा मंदिर क्षेत्र राधे-राधे के जयघोष और भजन-कीर्तन से भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालुओं का कहना है कि बांकेबिहारी के दर्शन की इच्छा उन्हें हर कठिनाई सहने की शक्ति देती है। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंदिर के आसपास और प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें