फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फार्मेसी विभाग में 75 फीसदी छात्रों का बंपर प्लेसमेंट

विज्ञापन
जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के फार्मेसी विभाग के चयनित छात्र-छात्राएं। 
विज्ञापन
मथुरा। जीएलए यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल रिसर्च (फार्मेसी विभाग) ने वर्ष 2026 के सत्र में शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड बनाते हुए इतिहास रचा है। कैंपस प्लेसमेंट के दौरान देश की 20 से अधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने विश्वविद्यालय परिसर में दस्तक दी। इसमें विभाग के लगभग 75 प्रतिशत विद्यार्थियों का चयन हुआ। सूची में 60 बीफार्मा, 13 डीफार्मा तथा 6 एमफार्मा के छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार, समूह चर्चा और एचआर इंटरव्यू जैसे चरणों को पार कर छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यार्थियों को निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस और पारेख इंटीग्रेटेड सर्विसेज द्वारा सर्वाधिक 4 लाख रुपये से अधिक का वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया है। बेहतरीन कम्यूनिकेशन स्किल्स और इंडस्ट्री ओरिएंटेड ट्रेनिंग के दम पर कई छात्र-छात्राओं को एक से अधिक कंपनियों से ऑफर लेटर मिले।
बहुराष्ट्रीय कंपनियों में अपनी जगह पक्की करने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में अनमोल गोस्वामी, रिया चतुर्वेदी, भूपेंद्र सिंह, मयाशंकर ठाकुर, महिमा चौधरी, शुभम शर्मा, गीतांजलि उपाध्याय, लवकुश पुंडीर, अजीत, आकाश तथा बलवीर शामिल हैं। चयनित छात्रा गीतांजलि ने इसका श्रेय संस्थान की आधुनिक प्रयोगशालाओं, मॉक इंटरव्यू और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट को दिया।
विज्ञापन

संस्थान के डायरेक्टर प्रो. कमल शाह ने बताया कि यह ऐतिहासिक सफलता विश्वविद्यालय के सीईओ नीरज अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन, फैकल्टी सदस्यों के समर्पण और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट टीम के अथक प्रयासों का प्रतिफल है। कैंपस में प्लेसमेंट के लिए न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स, निवा बूपा, मैनकाइंड फार्मा, पाथकाइंड, एरिस लाइफ साइंसेज, कोर डायग्नोस्टिक्स, जेनेटिक्स बायोटेक, ऑक्टावस कंसल्टिंग, पारेख इंटीग्रेटेड और अपोलो हॉस्पिटल्स जैसी दिग्गज कंपनियां पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें