फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधाष्टमी महोत्सव: बरसाना में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का हुजूम...राधारानी के होंगे लाइव दर्शन, 16 घंटे खुलेंगे पट

Thu, 28 Aug 2025 08:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राधाष्टमी मेला में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए बरसाना में दो स्थानों पर स्वागत द्वार भी बनाए जा रहे हैं। ये दोनों द्वार बरसाना-छाता मार्ग स्थित पेट्रोल पंप और गोवर्धन-बरसाना मार्ग पर बनेंगे।
विज्ञापन
रोशनी में जगमग राधारानी मंदिर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बरसाना में राधाष्टमी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने छह स्थानों पर महोत्सव के सीधे प्रसारण के लिए एलईडी लगाने का निर्णय लिया है। ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को राधारानी के दर्शन आसानी से हो सकें।
विज्ञापन


सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि ब्रज में राधाष्टमी की तैयारियां तेज हो गई हैं। 30 व 31 को बरसाना में धूमधाम से राधाष्टमी मनाई जाएगी। उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इसके लिए लोक कलाकारों की छह टीम चयनित की गई हैं, जिसमें प्रत्येक टीम में 10-10 कलाकार बरसाना में विभिन्न स्थानों पर मंचन करेंगे। 

कहीं बीन, नगाड़ा, ढोल की गूंज सुनवाई देगी तो कहीं तबला, बेला और बम नगाड़ा की आवाज सुनने को मिलेगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए बरसाना में दो स्थानों पर स्वागत द्वार भी बनाए जा रहे हैं। ये दोनों द्वार बरसाना-छाता मार्ग स्थित पेट्रोल पंप और गोवर्धन-बरसाना मार्ग पर बनेंगे।
विज्ञापन


 

लाइव दर्शन के लिए यहां लगेंगी एलईडी
बरसाना में श्रीजी गेट, कटारा चौक, सुदामा चौक, सफेद छतरी के सामने वाली दीवार पर नए गेट के ऊपर, नया बस स्टैंड और मेरो बरसाना गेट पर राधारानी के लाइव दर्शन के लिए एलईडी की व्यवस्था की गई है।

राधाष्टमी पर 16 घंटे खुला रहेगा मंदिर
राधाष्टमी महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को अभिषेक के दर्शन करीब एक घंटे तक कराए जाएंगे। साथ ही 16 घंटे तक मंदिर के पट खुले रहेंगे। जिला प्रशासन की व्यवस्था के अनुरूप इस बार एकल मार्ग के चलते श्रद्धालुओं को राधारानी मंदिर की सुदामा चौक की सीढि़यों से प्रवेश कराया जाएगा। वहीं जयपुर मंदिर मार्ग से श्रद्धालुओं के लिए निकास की व्यवस्था की गई है।

 
विज्ञापन

तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे अधिकारी
इस बार राधाष्टमी महोत्सव में पहले से ज्यादा भीड़ आने की संभावना है। शनिवार-रविवार के चलते पुलिस प्रशासन का अनुमान है कि 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बरसाना आ सकते हैं। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने अपना ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। भले ही महोत्सव 31 अगस्त को मनाया जाएगा, लेकिन श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार से आना शुरू कर दिया है। राधारानी के साथ-साथ श्रीबांकेबिहारी और जन्मभूमि में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं।

ये भी पढ़ें-UP: लूट के आरोपी ने किया एसओजी प्रभारी का सम्मान...दंगल में भेंट की चांदी की गाय, कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें