फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चौमुहां के हुरंगे में खूब बसरे प्रेम पगे लट्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। कस्बे के ऐतिहासिक तकिया मैदान में शनिवार को पारंपरिक हुरंगा का आयोजन किया गया। हंसी-ठिठोली और उमंग के बीच हुरियारिनों ने हुरियारों पर जमकर प्रेम पगे लट्ठ बरसाए। इस दौरान जयकारों से पूरा परिसर गुंज उठा।
विज्ञापन

हुरंगे का आगाज होते ही हुरियारों के कटाक्ष और गीतों का जवाब हुरियारिनों ने अपनी लाटियों से दिया। इस दृश्य को देखने के लिए दूर-दराज से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। नगर पंचायत चेयरमैन सुषमा सिसौदिया ने हुरियारिनों का उत्साहवर्धन के साथ उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि कारे बाबा, समाजसेवी कालू पहलवान और ऋतिक सिसौदिया ने सक्रिय भूमिका निभाई। हुरंगा कमेटी की ओर से कालू पहलवान ने वरिष्ठजनों और आगंतुकों का स्वागत किया। कारे बाबा ने बताया कि यह आयोजन पीढ़ियों से चला आ रहा है। कार्यक्रम में देवो काका, नारायण सिंह, पुष्पेंद्र, सौदान सिंह, लोकेश, भारतपाल मुंशी, हरेंद्र सिसौदिया, भूपेंद्र पंडित, महावीर, बांके सिंह, राजू सिंह और जोली सेठ सहित भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें