फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच के दौरान विवाद में चली गोली, पहलवान घायल

Fri, 18 Dec 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णानगर चौकी क्षेत्र के कंकाली इलाके  के मैदान में क्रिकेट खेल रहे दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। एक खिलाड़ी का पहलवान भाई पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

कृष्णानगर क्षेत्र के कंकाली इलाके में खाली पड़े मैदान में दोपहर एक बजे प्रकाश नगर और नगला भोंरा के युवक क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के बीच में ही नगला भोंरा के युवक सौरभ चौधरी और प्रकाश नगर के लाला पहलवान के बीच मारपीट हो गई। मारपीट होने पर लाला पहलवान ने अपने भाई टोनी पहलवान को बुला लिया। सौरभ चौधरी ने अपने परिवार के लोग बुला लिए। इस पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और फायरिंग हो गई। फायरिंग में टोनी पहलवान के पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर कृष्णानगर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और झगड़ा शांत कराया। घायल टोनी पहलवान को जिला अस्पताल भेजा है। मामले में सौरभ चौधरी के खिलाफ रामवीर सिंह पुत्र हाकिम सिंह ने कृष्णानगर चौकी में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें