फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस ने जिन दो बदमाशों को मारी गोली, उनमें से एक निकला आशिक...महंगे शौक वाली प्रेमिका के लिए बना अपराधी

Thu, 05 Jun 2025 12:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

प्रेमिका के महंगे शोक ने उसे अपराधी बना दिया। मुठभेड़ के दौरान जिन दो बदमाशों को पुलिस ने गोली मारी, उनमें से एक आशिक निकला। पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 
 
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार शातिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में पुलिस ने लंगड़ा अभियान के दौरान दो शातिरों को दबोच लिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों के ही पैर में गोली लगी है। पुलिस पूछताछ में एक बदमाश ने बताया कि वो प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने के लिए अपराधी बन गया। पैसों के लिए लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

बदमाश छाता इलाके के गांव रनवारी के रहने वाले ललित और यशपाल हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ललित अपनी प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने के लिए अपराधी बन गया। उसने मोबाइल और बाइक लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद लूटी गई बाइक से ही प्रेमिका को घुमाने के लिए ले गया था। 
 
विज्ञापन

बताया गया है कि दोनों ने एक बाइक और मोबाइल की दो दिन पूर्व लूट की थी। एसओजी टीम और थाना छाता पुलिस ने 48 घण्टे के अंदर लूट का खुलासा करते हुए दोनों शातिरों को दबोच लिया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें