फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात युवक को मारी गोली

Sun, 21 Jun 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हाईवे क्षेत्र की विकास नगर कालोनी में शनिवार देर रात आपसी विवाद में हुई मारपीट के दौरान दो लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना करीब 10:30 बजे की है।
विज्ञापन


विकास नगर कालोनी निवासी डालचंद उपाध्याय का दो लोगों से किसी बात पर विवाद हो गया था। इस दौरान डालचंद के बेटे हेमंत (24) और दूसरे पक्ष के बीच मारपीट होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों ने हेमंत को फायर कर दिए। इस दौरान दो गोली लगने से हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। हेमंत को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। खबर लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। घटना की सूचना पर सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, कृष्णा नगर चौकी प्रभारी और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने अपराधियों की तलाश में वाहन चेकिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें