फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम से बच्ची चुरा ले गई महिला

Sun, 18 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के मेटरनिटी वार्ड से शनिवार को एक महिला तीन दिन की बच्ची को चोरी कर ले गई। इससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मेटरनिटी वार्ड में गुरुवार शाम को गांव देवी आटस की ममतेश पत्नी कमल ममतेश ने बच्ची को जन्म दिया। शनिवार को अस्पताल की नर्स ममतेश को डिसचार्ज करने की तैयारी कर रही थी। कमल टेंपो लेने गए थे। तभी वार्ड में दाखिल हुई एक महिला ने ममतेश की सास गीता से कहा कि आपको बाहर गार्ड बुला रहा है।

गीता गार्ड के पास चली गईं तो उसी महिला ने ममतेश से कहा कि तुम्हारी सास बच्ची को मंगवा रही हैं। ममतेश ने बच्ची उसे दे दी। जब गीता लौटीं तो बच्ची उनके पास नहीं थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें महिला शॉल में बच्ची को गोद में छिपाए ले जाती दिखी। बताया गया है कि कमल की फरवरी 2014 में ममतेश से विवाह हुआ था। यह बच्ची उनकी पहली ही संतान है।
विज्ञापन


अस्पताल के प्रशासनिक व्यवस्थापक रामकृष्ण महाराज ने कहा कि महिला को डिसचार्ज ही किया जा रहा था कि यह वारदात हो गई। इसके लिए उन्होंने मरीज और उसके तीमारदार को जिम्मेदार ठहराया। कमल ने पुलिस को अज्ञात महिला के खिलाफ तहरीर दी है।

सीसीटीवी कैमरे में साफ नहीं दिख रहा चेहरा
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में जगह-जगह लगाए गए सीसीटीवी कैमरे अच्छी गुणवत्ता के नहीं होने के कारण उनमें बच्ची ले जाने वाली महिला का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। इधर, चोरी हुई बच्ची की तलाश में पुलिस की टीमें मथुरा रेलवे स्टेशन, बसस्टैंड और आसपास के गांवों में भेजी गई हैं। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम से बच्ची चोरी होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि कहीं बच्चियों की खरीद-फरोख्त करने वाला कोई गिरोह तो सक्रिय नहीं हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें