फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर महिला की मौत

Sun, 13 Sep 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। महिला के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 
रविवार को नगर के सींगू थोक निवासी जीतू पुत्र राजेन्द्र चौधरी और उनकी पत्नी नीलम (23 वर्ष) मकान की छत पर सो रहे थे। तड़के पांच बजे नीलम छत से गिर गईं। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर महिला के पिता डालचन्द सोलंकी निवासी नगला बिरखू गोंडा अलीगढ़ परिवारीजनों के साथ छाता कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को दामाद ने छत से धक्का मारकर मार डाला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाए।

डालचन्द सोलंकी ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व नीलम और उसकी छोटी बहन की शादी छाता में राजेन्द्र चौधरी के दो पुत्रों के साथ की थी। दोनों बहनों के बीच दहेज में केवल एक फ्रिज दिया था। जिसे लेकर आए दिन दोनों बहनों के बीच झगड़ा होता रहता था। शनिवार की देर रात को भी फ्रिज को लेकर जीतू और नीलम के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सींगू थोक पहुंची तो वहां से से बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए। लोगों का कहना था कि महिला की मौत छत से गिरकर ही हुई है।

सीओ छाता पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि महिला के पिता की तहरीर पर फिलहाल मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। रिपोर्ट आ जाने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें